नागपंचमी एवं महाबीरी अखाड़ा में अफवाह फैला कर प्रेम भाईचारा के माहौल को खराब करने प्रयास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी न की तीखी आलोचना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता. बेतिया।नागपंचमी एवं महाबीरी अखाड़ा के दिन बगहा में अफवाह फैला कर घृणित साजिश करने एवं प्रेम भाईचारा के माहौल को खराब करने प्रयास की तीखी आलोचना करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पं चम्पारण के जिला सचिव ने ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है, देश में अपनी सत्ता को खोने की प्रबल संभावना को देख भाजपा और आर एस एस समाज में नफरत की राजनीति को हवा पानी देने में लगे हुए है और इसी का बानगी है बगहा दो समुदायों के बीच का विवाद,पं चम्पारण गांधीजी की कर्मभूमि है और इस मिट्टी में प्रजापति मिश्र, शेख गुलाब, हाफिज दीन महमद, का खुन मिला है, इसको नपाक करने का इरादा रखने वालों से प्रेम भाईचारा समाज में कायम रहे की सोच रखने वाले काफी मजबूत है, और इस चम्पारण को कभी भी इस जिले की सजग जनता नपाक नहीं होने देगी,भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि जनता की नजर भाजपा की गिरती साख इनको बौखला दिया है और इसलिए धार्मिक आयोजनों के समय ये लोग समाज के विभिन्न समुदायों के बीच झूठ एवं अफवाह के बल पर सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, जनता के इनके नियत को अच्छी तरह से समझ रही है पीछले दिनों मुहर्रम के दिन भी इस तरह का प्रयास किया गया और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर प्रशासन एफ आई आर दर्ज कर अपना काम इतिश्री कर लिया, जब बार बार प्रशासन यह कहता रहा कि निबंधित अखाड़ा ही जुलूस निकाल सकते तो इतने जुलूस कैसे निकले चाहे वो अखाड़ा के जुलूस हो या मुहर्रम के कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रशासन में बैठे लोग जिनकी जिम्मेदारी समाज में शांति एवं भाईचारा स्थापित करने का है, उन्हीं का साम्प्रदायिकरण हो रहा हो भाकपा जिला सचिव ने दोनों समुदायों के भीतर ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए इस तरह की मानसिकता रखने वाले प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन में बैठे लोगों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है मझौलिया की घटना का हवाला देते हुए क्रांति ने कहा कि कुछ ऐसे यूट्यूबर और खबरी चैनल भी है जो तथ्यों को तोड मडोकर पेश कर रहे हैं समाज में शांति के बजाय तनाव पैदा कराने में सहायक बन रहे हैं, ऐसे यूट्यूबर एवं चैनलों पर भी कार्रवाई की जरूरत है क्रांति ने बताया कि समाज में अमन शांति के साथ साथ जनता की समस्याओं को लेकर भाकपा 12 से 14 सितम्बर तक सभी प्रखण्डो पर अपने प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र सौपने की तैयारी कर रही है








