चंद्रयान वैज्ञानिकों की टीम में पुपरी के लाल भी शामिल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.पुपरी (सीतामढ़ी)। भारत के मिशन चंद्रयान 3 ने बुधवार को चांद पर ठीक शाम के 6:03 बजे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस ऐतिहासिक सफलता में पुपरी वासियों का भी सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) द्वारा किए गए चंद्रयान- 3 के सफल प्रक्षेपण में शामिल वैज्ञानिकों की टीम में पुपरी के लाल रवि कुमार का भी योगदान है। चंद्रयान के लैंडिंग के समय आम खास ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक रवि के माता-पिता भी अपने घर में टीवी पर सीधा प्रसारण देखा। लैंडिंग से पहले रवि की मां ने पूजा पाठ भी की थी । वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में बेटे के योगदान पर काफी खुश है। हालांकि बार-बार के प्रयास के बाद भी रवि से संपर्क नहीं हो सका । रवि के पिता अरुण चौधरी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बुधवार को सुबह से ही पूरे परिवार की निगाहें टीवी चैनल पर टिकी थी उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता पर बहुत खुश हूं। देश के साथ-साथ पुपरी ही नहीं जिला व बिहार के लिए गर्व का विषय है। रवि की मां मधुबाला चौधरी रहती है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सुबह ही पूजा अर्चना की थी। वह बतायी कि ऐतिहासिक सफलता में वैज्ञानिकों की टीम में मेरे बेटे ने भी काम किया है। यह बड़ी खुशी की बात है।

मोतिहारी में दवा व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार घायल कर नकदी व आभूषण लूटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *