एमएमटीएम कॉलेज तथा एमएम कॉलेज का हिन्दी- प्रधानाध्यापक ने किया औचक निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 24ता.दरभंगा।ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से महाविद्यालयों के चल रहे निरीक्षण के क्रम में पीजी हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आनंद प्रकाश गुप्ता ने दरभंगा के दो महाविद्यालयों- एमएमटीएम कॉलेज एवं मिथिला महिला कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। एमएमटीएम कॉलेज, कटहलबारी में स्नातक प्रथम खण्ड की परीक्षा चलने के कारण सुबह में कक्षाएं चलती हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय 60 शिक्षक उपस्थित पाये गये, जबकि सभी 109 शिक्षकेत्तर कर्मियों उपस्थित थे। महाविद्यालय के लैब व्यवस्थित पाये गये, जबकि पुस्तकालय को और भी समृद्ध किए जाने की आवश्यकता है। इसी तरह मिथिला महिला महाविद्यालय, आजमनगर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नामांकन रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही अन्य संबंधित संचिकाओं का भी निरीक्षण किया तथा क्लास रूम, शिक्षक रूम, प्रधानाचार्य कक्ष, पुस्तकालय तथा शौचालय आदि जगह भी जाकर निरीक्षण करते हुए अनेक तरह के सुझाव भी दिए। दोनों महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों ने जांच अधिकारी का स्वागत किया, जबकि अन्त में डा गुप्ता ने प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को निरीक्षण में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गठित कमिटि द्वारा बैट्री चालित ट्राइ - साइकिल के लिए समाज कल्याण विभाग के वेवसाईट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *