जाते-जाते BPSC के अभ्यर्थियों ने कहा,शिवहर को याद रखूंगा हमेशा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.शिवहर। आज शिक्षक बहाली परीक्षा का अंतिम दिन था। दो दिनों से जिले में शिक्षक बहाली की परीक्षा चल रही थी। जाते-जाते BPSC के अभ्यर्थियों ने शिवहर जिला के युवाओं का तारीफ करते हुए कहा कि हम जहां भी रहेंगे, शिवहर जिला को हमेशा याद रखेंगे।वही राम जानकी मठ(जो पछियारी पोखर ब्लॉक रोड शिवहर में)पर सौ से अधिक अभ्यर्थी रह रहे थे। उन अभ्यर्थियों ने कहा कि हम लोगों को ऐसा लग ही नहीं रहा था कि हम सभी प्रदेश में आए हैं। यहां के मठ समिति के द्वारा हम सभी अभ्यर्थी के लिए निशुल्क भोजन एवं रहने का प्रबंध किया गया था।साथ ही कहा कि उत्तर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए BPSC अभ्यर्थियों के लिए शिवहर के युवाओं ने जिस प्रकार से आगे बढ़कर सहयोग किया है वह वाकई काबिले तारीफ है। वैसे भी संस्थान प्रतिष्ठान धन्यवाद और बधाई के पात्र है जो हम जैसे अभ्यर्थियों के लिए हर संभव सहयोग किए हैं।वही राम जानकी मठ समिति के अध्यक्ष नंदन गुप्ता के नेतृत्व में सचिव राकेश गुप्ता,श्री नारायण शाह ,आनंद गुप्ता, अजय कुमार यादव ,अजय कुमार ,राहुल कुमार एवं समस्त समिति के सदस्यों के सहयोग से बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में भारत के सभी राज्य एवं बिहार के विभिन्न जिलों से शामिल होने आए परीक्षार्थी के लिए निशुल्क भोजन एवं ठहराव का व्यवस्था किया गया था।

बिना आधार के कई अभ्यर्थियों का ओटीपी फंसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *