बैरगनिया, जर्जर स्कूल भवनों में हो रही बच्चों की पढ़ाई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.बैरगनिया सीतामढ़ी। बैरगनिया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय वृति टोला मे जर्जर स्कूलों की जानकारी होने के बाद सुधार के लिए शिक्षा विभाग नहीं कर रहा प्रयास स्कूल का नवीन शिक्षा सत्र शुरू तो हो गया है लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जर्जर भवनों के कारण बच्चों की जान आफत में है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है। स्कूलों के जर्जर स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी है लेकिन वे कुछ करना नहीं चाह रहे हैं। इसके कारण छात्र, शिक्षकों व ग्रामीणों में नाराजगी है। सबसे ज्यादा प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल जर्जर है। बच्चे तो स्कूल जा रहे हैं पर ऐसे स्कूलों में बारिश से पिछली बार की तरह परेशानी होती रहेगी। संबंधित स्कूल प्रबंधकों व ग्रामीणों ने हर बार स्कूल को सुधारने की मांग संबंधित अधिकारियों से की जाती रही है। इसके लिए विद्यार्थियों ने आंदोलन भी किया लेकिन सुधार के बारे में नहीं सोचा गया विभागीय आंकड़ों से स्पष्ट हो रहा है जिले के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जर्जर स्कूल है।जर्जर भवन होने की वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का सिलसिला शुरू है। ऐसे में स्कूल भवन में पानी टपकने से विद्यार्थी परेशान रहते हैं। भवन जर्जर होने की वजह से अतिरिक्त कमरों में बच्चों को शिफ्ट किया जाता है तो भी विद्यार्थियों को राहत नहीं मिल पाती। पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से बच्चे दिनभर परेशान होते रहते हैं। किसी स्कूल में खिड़की टूटी हुई है ताे कहीं दरारें पड़ गई है। प्रयास ही नहीं किए गए विभागीय अधिकारियों को स्कूलों की जर्जर स्थिति के बारे में पिछले कई वर्षों से जानकारी है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने स्कूलों को सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अधिकांश स्कूल पिछले 3 से 5 साल तक जर्जर स्थिति में है। लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है। हकीकत है कि स्कूल भवन को ठीक नहीं किया जाता केवल ठीक करने की अौपचारिकता ही निभाई जाती है। जनप्रतिनिधि भी आरोप प्रत्यारोप लगाकर शांत हो जाते हैं। स्कूलों को जीर्णोद्धार व मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों में कई बार बैठकों का दौर चलता है। बैठक के दौरान संबंधित स्कूल के प्रभारी बच्चों व ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हैं। वहीं बच्चों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं लेकिन अब तक बच्चों की कक्षाएं जर्जर स्कूल में लग रही है। वहीं जनप्रतिनिधि भी इस दिशा में कोई पहल नहीं कर पा रहे हैं।

बुद्ध की जन्मभूमि चंपारण, भारतीय बौद्ध महासभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *