गड्ढों में सड़क है या फिर सड़क में गड्ढे

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 27ता.चनपटिया। कैथवलिया से लौरिया जाने वाली मुख्य सड़क हालत वैसी नहीं हैं।कारण गड्ढे में सड़क है, या फिर सड़क में गड्ढे यह पता भी नही चलेगा सड़कों पर कभी सीवरेज का पानी जमा रहता है, तो कभी बारिश का। ऐसे में इन गड्ढों वाली सड़कों की हालत ऐसी बन चुकी है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। हास्यास्पद तो यह कि ही यह जिला प्रशासन को दिखाई दे रहा है और ही नगर निगम को। करोड़ों खर्च कर बनाई इन सड़कों की दशा और दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है। दिन के समय में तो फिर भी गनीमत है, पर रात का सफर तो बिल्कुल ही नहीं। शहर के पॉश एरिया की सड़कों की हालत भी ऐसी है। गली कूचे की तो भगवान ही मालिक हैं। करोड़ों खर्च के बाद भी सड़कों की हालत खस्ता : शहर के विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए है। लेकिन सड़कों की हालत को देखकर यह विकास का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हालत यह हो गई कि इन वाहनों का बोझ नहीं सह पाई और जगह-जगह टूट कर जानलेवा गड्ढों में जब्दील हो गई।हल्की बारिश में ही यहां पानी भर जाता है। इसके कारण इस गड्ढ़े का आकार बढ़ गया। इधर, हर रोज कई वाहन गुजरते है। जिसके चलते इसकी हालत और बिगड़ रही है। वहीं रोड पर गाड़ियों के गुजरने से बना एक छोटा सा खड्डा आज काफी बड़ा बन चुका है। इस सड़क से गुजरना खतरे से कम नहीं है। आसपास के लोगों ने गड्ढ़े के साथ लाल कपड़ा लगा दिया है, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही इन खड्डों का आभास हो जाए। जो लोगों को तो दिख जाता है पर यह सीन स्थानीय प्रशासन को नहीं दिखाई देता है।








