वेटरन्स ऑल इंडिया सीतामढी़ पूर्व सैनिक युवा समाजसेवीयों के संगठन द्वारा स्कूल के प्राचार्य एवं भईया बहनों को किया गया सम्मानित।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 28ता.सीतामढ़ी। वेटरन्स ऑल इंडिया सीतामढी़ पूर्व सैनिक युवा समाजसेवीयों के संगठन द्वारा स्कूल के प्राचार्य एवं भईया बहनों को किया गया सम्मानित।संगठन द्वारा पिछले दिनों कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर लक्ष्मीनगर बसवरिया के भईया दिवाकर, कृष्णा, गुलशन, रितेश, अभिषेक, प्रिन्स, सौरभ, हिमांशु, विवेक द्वारा प्राचार्य विजय कुमार एवं बिहारी झा के निर्देशन में जार्ज बैन्ड (घोष) का बेहतर संचालन किया गया था साथ ही महिला विंग की सचिव नीरा गुप्ता के मार्गदर्शन में बहन अंशु, दुर्गा, संजना, प्रिती, मनीषा ने महिला कमान्डो की भूमिका निभाई थी इन सभी बच्चों को संगठन के तरफ से डॉ प्रतिमा आनंद द्वारा प्रशस्ति पत्र, डायरी पेन भेंट किया गया एवं प्रधानाचार्य चन्द्रमोहन यादव को बेहतर सहयोग सानिध्य के लिए पूर्व सैनिक अनिल कुमार द्वारा संगठन का प्रतीक चिन्ह, डायरी, पेन एवं गीता की पुस्तक भेंट किया गया। भेंट पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे पुरस्कार एवं सम्मान के लिए प्रधानाचार्य ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए संगठन का आभार व्यक्त किया। मौके पर सुबेदार राम इकबाल भगत, लक्ष्मी प्रसाद, युवा टीम के संयोजक अग्नेय कुमार समेत स्कूल के सभी भईया बहन एवं प्राचार्य उपस्थित थे।








