अन्तर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश, 7 अभियुक्त गिरफ्तार,

Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक सोनभद्रअभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के कुशल नेतृत्व में जनपद में चोरी एवं छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 17.11.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज की विभिन्न चौकियों की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पंचमुखी महादेव मंदिर, सहिजन खुर्द के पास घेराबंदी कर बोलेरो वाहन में सवार 06 महिला एवं 01 पुरुष सहित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का तरीका आया सामने
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा संगठित गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं त्योहारों के अवसर पर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्तगण के अनुसार पुरुष अभियुक्त किशन कुमार बोलेरो वाहन चलाता था तथा विभिन्न स्थानों पर रेकी कर महिलाओं की अधिक भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित करता था। इसके बाद महिला अभियुक्ताएं भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली जाती थी।
नकदी एवं आभूषण सहित अन्य सामान बरामद
अभियुक्तगण की तलाशी एवं निशानदेही पर कुल ₹1,87,200 नकद, पीली धातु के विभिन्न आभूषण तथा 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।
बरामद पीली धातु के आभूषणों में से एक लॉकेट को मु0अ0सं0 927/2026 की वादिनी द्वारा मौके पर पहुंचकर अपना चोरी गया लॉकेट पहचानकर पुष्टि की गई।
थाना रॉबर्ट्सगंज एवं ओबरा की कुल 05 चोरी की घटनाओं का खुलासा
अभियुक्तगण से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज की 04 तथा थाना ओबरा की 01 चोरी की घटना सहित कुल 05 घटनाओं का खुलासा हुआ है। अभियुक्तगण के विरुद्ध संबंधित अभियोगों में साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों एवं चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी संकलित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
महिला अभियुक्ताएं:
1. अर्चना पत्नी स्व0 अनिल, निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
2. रीना पत्नी स्व0 सिकन्दर, निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
3. अंशिका पुत्री स्व0 सिकन्दर, निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
4. नेहा कुमारी उर्फ काजल पत्नी रामू, निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
5. अंजली पुत्री स्व0 सिकन्दर, निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
6. सुनीता देवी पत्नी किशन, निवासी ग्राम कुरांव, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
पुरुष अभियुक्त:
7. किशन कुमार पुत्र शम्भूनाथ, निवासी ग्राम कुरांव सिधुवापार, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. ₹1,87,200 नकद।
2. एक अदद पीली धातु का लॉकेट।
3. एक अदद पीली धातु की अंगूठी।
4. एक अदद पीली धातु का ओम लिखा हुआ लॉकेट।
5. एक जोड़ा पीली धातु का झाला।
6. पीली धातु के कान के टप्स।
7. कुल 03 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
8. घटना में प्रयुक्त एक अदद बोलेरो वाहन (अनुमानित कीमत ₹13 लाख)।
प्रकाश में आए अभियोग थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
1. मु0अ0सं0 764/2026, धारा 112(2), 317(2), 61(2)ए बीएनएस।
2. मु0अ0सं0 768/2026, धारा 304, 317(2), 61(2)ए बीएनएस।
3. मु0अ0सं0 771/2026, धारा 112(2), 317(2), 61(2)ए बीएनएस।
4. मु0अ0सं0 927/2026, धारा 303(2), 317(2), 61(2)ए बीएनएस।










