ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने मनाया राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस

सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो संघ आर – पार की लडेगा  लड़ाई : स्वामीनाथ 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 01ता०बोकारो। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत हर साल की तरह इस साल 1 सितंबर को समस्त भारत में राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ महापर्व की तरह मना रहा है हमारे साथ भारतवर्ष की अन्य यूनियन एवं संगठन कंधे से कंधा मिलाकर सराहनीय सहयोग कर रहे हैं सभी मिलकर राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मना रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्रप्रसाद, जम्मू कश्मीर के राजौरी में महापर्व मना रहे हैं और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं 365 दिन में से एक दिन राष्ट्रीय ड्राइवर के सम्मान में कैलेंडर में सरकार लागू करें। यह बातें संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने कहा। उन्होंन  कहा की संघ ने भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित राज्यों एवं भारत सरकार राष्ट्रपति महोदया चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सभी को अपनी 29 सूत्रीय मांगे पिछले कई वर्षों से सौंपते आ रहे हैं। सरकार का रवइया जन विरोधी रहा है। भारत के 22 करोड़ चालकों को निराशा ही हाथ लगी है। इससे संगठन हताश नहीं है। हम अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे ‌ देश के 22 करोड़ चालकों को न्याय दिल कर ही आपसी भाईचारा और सौहार्द स्थापित करेंगे। बता दें की झारखंड में धनबाद जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार बोकारो जिला में स्वामीनाथ यादव,रांची में गुड्डू यादव कोडरमा में सोनू कुमार, देवघर जसीडीह में अमित यादव एवं चंदेश्वर यादव हर्षोल्लास के साथ जिला कमेटी के सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मोहन दास, जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर फीरकी गार्डन पेट्रोल पंप के पास जिला कमेटी के सभी सदस्य एवं समस्त ड्राइवर परिवार बढ- चढ़कर सहयोग कर रहा है। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत परिवार सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करता है। और सभी देशवासियों को राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। सरकार ने अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो 2023 में ही निश्चित रूप से स्टेरिंग छोड़ो अभियान समस्त भारत में होगा। जिसकी जवाब देही भारत सरकार एवं राज्य सरकारों की होगी। भारत में ट्रांसपोर्ट सेक्टर भ्रष्टाचारियों के लिए सरकारों द्वारा दिया गया वरदान है। जहां भ्रष्टाचारी और सरकारी तंत्र में शामिल लोग मलाई खा रहे हैं। यह सच्चाई देश जानता है। भारत का सभी ड्राइवर समाज जानता है‌‌। अगर सरकारों ने अपना रवैया नहीं बदला। तो संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए संघ आर पार की लड़ाई लडेगा। इस कार्यक्रम में मिराज मिर सहित अन्य सभी ड्राइवर उपस्थित थे।

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 26 वाहिनीं, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *