अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख को मारी गोली , गंभीर रूप से घायल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में विक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली को शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि राकेश जब अपने कार्यालय से स्कॉर्पियो पर बैठकर वापस घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गये। इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनित कुमार ने कहा कि विक्रमगंज प्रखंड प्रमुख की गाड़ी पर गोली चलाई गयी है, जिसमें उन्हें दाहिने हाथ में जख्म आया है। उनका उपचार किया जा रहा है, घटना की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे पूर्व के रंजिश के बिंदु पर जाच किया जा रहा है।

संपूर्ण स्वच्छता के अभियान में ऑफिसर्स कॉलोनी व जगजीवन नगर को आत्म निर्भर बनाना लक्ष्य:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *