अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख को मारी गोली , गंभीर रूप से घायल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में विक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली को शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि राकेश जब अपने कार्यालय से स्कॉर्पियो पर बैठकर वापस घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गये। इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनित कुमार ने कहा कि विक्रमगंज प्रखंड प्रमुख की गाड़ी पर गोली चलाई गयी है, जिसमें उन्हें दाहिने हाथ में जख्म आया है। उनका उपचार किया जा रहा है, घटना की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे पूर्व के रंजिश के बिंदु पर जाच किया जा रहा है।

बापू की कर्मभूमि चम्पारण में प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होकर बेहद प्रसन्नता हुई l द्रोपदी मुर्मू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *