सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में पहिये की घर्षण से आग लगते ही ट्रेन में अफरा तफरी मची

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 3ता.यूपी। बलिया रेलखंड स्थित कटियारी रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार को सायं लगभग 5 बजे सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में पहिये की घर्षण से आग लगते ही ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन चालक व गार्ड की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। लगभग 45 मिनट बाद ट्रेन रसड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो सकी।इस घटना से यातायात पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। जानकारी के अनुसार सूरत-छपरा एक्सप्रेस डाउन 19045 सूरत से चलकर छपरा के लिए जा रहीचालक व गार्ड की सूझ-बूझ से ट्रेन रोक दी गई। इस दौरान बोगी में तेजी धुआं उठने लगा। अचानक हुई इस घटना से उस बोगी के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया जिसमें कुछ यात्री चोटिल भी गए। काफी प्रयास के बाद धुएं पर काबू पाया जा सका। लगभग 45 मिनट बाद ट्रेन रसड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के गार्ड एस यादव ने बताया कि ब्रेक जाम हो जाने के कारण जनरल बोगी में तेजी से धुंआ निकलने लगा। इसकी सूचना पर ट्रेन के चालक ने मुझसे संपर्क किया और कटियारी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन रोक दी गई।

एक महिला ने हसुआ से वार कर अपने ससुर को गंभीर रूप से किया जख्मी,जख्मी ससुर को मोहिउद्दीननगर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *