सड़क हादसे में दो लोगों की मौत,तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 9ता किशनगंज। किशनगंज में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सम्राट महतो और रतन कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीनों घायल कुंदन पोद्दार, सोनू पोद्दार और ओम साहनी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि बिहार-बंगाल सीमा क्षेत्र से सटे ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के धरमपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार 5 लोगों में धर्मगंज निवासी दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज ले आए जहां से उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों घायलों को सिलीगुड़ी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

नौतन थाना के परिसर में बेतिया के एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन पहुचकर औचक जांच किए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *