नौतन थाना के परिसर में बेतिया के एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन पहुचकर औचक जांच किए

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी। नौतन थाना के परिसर में बेतिया के एसपी डॉक्टर शौर्यसुमन पहुचकर औचक जांच किए। बेतिया एसपी थाना मे साफ -सफाई पर ध्यान दिए। कम्प्यूटर कक्ष हवालात महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किए। महिला हेल्थ डेस्क ऑफिस में नौतन थाना के एस आई पूजा कुमारी से पूछताछ किया एस आई पूजा कुमारी ने एसपी साहब को निर्भय होकर शालीनता पूर्वक जबाब दी। एसपी साहब क्राइम संबंधित फाइल को देखें।नौतन थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार धैर्यतापूर्वक थाना को निरीक्षण कराए। थाना पर पड़े क्राइम संबंधी मुकदमा को जल्द से जल्द निष्पादन करने के लिए कार्य में बढ़ोतरी करने के लिए मुकदमा संबंधित प्रत्येक आई ओ निर्देश दिए। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता से प्रेस वार्ता के दौरान बताएं की साफ -सफाई को देखा गया ।कुछ क्राइम संबंधी मुकदमा थाना पर पड़ी हुई है उसको जल्दी से जल्दी निष्पादन की जाएगी वही दारू संबंधी उत्पाद विभाग से बात करक गोपालगंज या कुशीनगर से शराब संबंधी मामले को रोकथाम करने की प्रयास की जाएगी। जो आई ओ अच्छा काम करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। एसपी साहब के आने पर थाना के चौकीदार वर्दी में तैनात रहे एसपी साहब को थाना के पुलिसकर्मी प्रेड़ करते हुए सलामी दीए। डीएसपी प्रिया रंजन दर्शी योगापट्टी पुलिस निरीक्षक विनय कुमार नौतन थाना के विवेक कुमार एस आई पूजा कुमारी अनिल कुमार मिश्र और चौकीदार में संजय कुमार यादव पवन सिंह मुंशी विवेक कुमार प्रमोद यादव शंभू यादव आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से कराया जाता,ई-टेलीकंस्लटेंसी ,सिविल सर्जन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *