15 बर्षीय युवक को बदमाशों ने मंगलवार की रात चाकू से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 6ता.बैरगनिया।थाना क्षेत्र के आदमवान वार्ड-1 निवासी एक 15 बर्षीय युवक को बदमाशों ने मंगलवार की रात चाकू से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है जिसका इलाज एसकेएमसीएच,मुजफ्फरपुर में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार किसी उपलक्ष्य में स्थानीय सैनिक रोड पर आरकेस्ट्रा का आयोजन हुआ था जिसको देखकर नंदवारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नं-1, आदमवान गांव निवासी लाल बाबु शर्मा के पुत्र मणी कुमार-15 अपने घर लौट रहा था तभी कुछ बदमाशों ने चाकू से उसके गर्दन,पेट पर प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर फरार हो गया।जख्मी युवक को सीएचसी में लाया गया जहाँ से उसे सीतामढ़ी फिर मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।घटना के बाबत पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुआ है बाबजूद एएसआई पंचमनी कुमार सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर घटना के बारे में तहकीकात की है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि जख्मी का फर्दब्यान या लिखित आवेदन आते ही अग्रेतर करवाई की जाएगी।फोटो-जख्मी युवक एसकेएमसीएच में इलाजरत।

12 जनवरी के बिहार बंद का बीपीएससी छात्रों और दुकानदारों का समर्थन- पप्पू यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *