रेल टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पर्व त्योहारों के मौसम में अभियान चलाया गया,अभियान में 48 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता .हाजीपुर। रेल टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पर्व त्योहारों के मौसम में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चलाए गए अभियान में 48 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया तथा 1.52 लाख रुपए के टिकट जब्त किए गए। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि त्योहारों के मौसम में पूर्व मध्य रेल द्वारा 20 अक्टूबर को अवैध रूप से रेल टिकट की खरीद, बिक्री करने वाले टिकट दलालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत टिकट दलाली के कुल 45 मामले पकड़ में आए। इन मामलों में अवैध रूप से रेल टिकटों की खरीद-बिक्री में लिप्त कुल 48 दलालों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से आगे की तिथि के लिए बुक किए गए 1.52 लाख रुपए मूल्य के 77 यात्रा टिकट बरामद किए गए।इनके पास से उपयोग कर लिए गए 10.43 लाख के 650 यात्रा टिकट भी बरामद किए गए। पकड़े गए सभी टिकट दलालों के विरूद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में दानापुर मंडल में 9 मामलों में 9 टिकट दलालों को पकड़ा गया, जिससे आगे की तिथि की लगभग 49 हजार रुपए के 19 टिकट तथा उपयोग किए गए 1.60 लाख के 86 टिकट बरामद किए गए। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 8 मामलों में 10 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, धनबाद मंडल में 9 मामलों में 10 टिकट दलाल और सोनपुर मंडल में 11 मामलों में 11 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। समस्तीपुर मंडल में 8 मामलों में 8 टिकट दलालों को पकड़ा गया।

नाले और सड़क की दुर्दशा पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *