वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की घटनास्थल मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो एसएच-88 को जमकर स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित अम्बेडकर चौक के निकट बुधवार की सुबह एसएच-88 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो एसएच-88 को जमकर स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मृतका की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत वार्ड संख्या-12 निवासी राजकुमार साह की पुत्री चांदनी कुमारी (9) के रूप में की गई है। घटना के बाबत लोगों ने बताया कि उक्त बच्ची दूध लाने घर से निकली थी। सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन विपरीत दिशा में आकर ठोकर मार दी। जिससे बच्ची की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव के साथ सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि यहां आए दिन घटनाएं होती रहती है। इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए। साथ ही मृतका के परिजन को उचित मुआवजा एवं ठोकर मारने वाली वाहन को जब्त करने की मांग की जा रही थी।

मद्य निषेध टीम ने 146.880 लीटर अवैध विदेशी शराब किया जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *