गोमिया के पड़रिया गांव से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए हुआ रवाना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : प्रखंड के गोमिया पंचायत के पड़रिया ग्राम से शुक्रवार को नवयुवक कांवरिया संघ के बैनर तले 31 कांवरियो का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर साड़म एवं स्वांग क्षेत्र के जिप सदस्य अकाशलाल सिंह ने स्थानीय श्री हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगा जी से कांवर में जल भरकर पैदल चलकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करेंगे। मौके पर गोमिया पंचायत के उपमुखिया अनिल कुमार यादव, भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, लखन यादव सहित श्रद्धालुओं में जितेंद्र यादव, रौशन यादव, राहुल यादव, अक्षय यादव, निरंजन यादव, रवि यादव, संदीप यादव, मंटू यादव, चंदन यादव, राजू यादव, दीपक यादव, पिंटू यादव,लक्ष्मी देवी, इंदु देवी, चंदन यादव, कंचन देवी, पिंकी देवी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, विमला देवी,रानी कुमारी आदि शामिल हैं।

सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी महाजुटान में सैकड़ो महिलाओं ने समझा अपना हक अधिकार , स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर होने का लिया संकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *