रेलवे क्वाट्रो में चोरी की वारदात को लेकर, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खुलासे के लिए टीम गठित।

कृपा शंकर पांडेय, चोपन/सोनभद्र – लगातार रेलवे कालोनियों में हो रही चोरी की घटनाओं से रेलवे कर्मचारी परेशान होकर पूर्व मध्य रेलवे मण्डल यातायात प्रबंधक तौसीफुलाह को ज्ञापन दिए।कर्मचारियों का कहना है कि हमलोग ड्यूटी जाए कि अपने क्वाटर की रखवाली करें। जब भी हम लोग ड्यूटी जा रहे है आधा ध्यान क्वाटर एव क्वाटर में रह रहे परिवार की सुरक्षा के प्रति रहता हैं।

इसपर मण्डल यातायात प्रबंधक ने अपने आलाधिकारियों से वार्ता कर जनपद के पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी देने की बात की। कर्मचारियों ने उमेश सिंह के नेतृत्व में चोपन थाने पर धरने पर बैठ गए इसपर थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा कि आप हमारे भाई हैं हम भी कर्मचारी है आपके पीड़ा को समझ सकते है। और महेंद्र कुमार एव राकेश कुमार चौरसिया के तहरीर पर 200,6/24 डीएनएस 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर चोरों की धरपकड़ तेज करने एव जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने एव भविष्य में चोरी की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए गस्त बढ़ा दिए है।

जिलाधिकारी ने 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्टेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *