120 बोतल शराब के साथ एक महिला एवं दो पुरूष शराब कारोबारी गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 19ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी)। रक्सौल-दरभंगा रेल खंड के बैरगनिया रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को स्टेशन पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल के द्वारा तलाशी अभियान के दौरान रक्सौल-दरभंगा स्पेशल सवारी मेमू ट्रेन सं.05208 से 120 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जीआरपी सीतामढ़ी थानाध्यक्ष ऱंजीत कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से बड़ी मात्रा में शराब की खेप अन्य शहरों में पहुंचाने की योजना है। इसी को लेकर जीआरपी सिपाही संजय पासवान के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी जवानों की नजर प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर के पास गढ़े में पड़ी प्लास्टिक की बोरी पर नजर पड़ी जैसे ही बोरी तरफ बढ़ने लगे तभी तीन व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसमें एक महिला भी थी, पुलिस के सहयोग से तीनों तस्करों को शराब सहित पकड़ लिया गया। तथा तलाशी के क्रम प्लास्टिक के बोरे से 120 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान नन्दवारा पंचायत के आदमवान गांव निवासी रानी देवी, उसका पुत्र गोलू कुमार तथा मसहा आलम गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई। शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

स्वामी विवेकानंद के जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर कबड्डी, भाषण एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *