पश्चिमी चंपारण जिले में एक महिला को उसके पति और उसके दो ससुराल वालों ने लगाई आग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.पटना। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक महिला को उसके पति और उसके दो ससुराल वालों ने आग लगा दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि वह पीड़िता के पति सहित दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही है। उन पर हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और दहेज निषेध अधिनियम के तहत आरोप लगाया है। पीड़िता किरण देवी ने रविवार को बयान दिया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पति जितेंद्र कुमार, उनकी मां और बहन ने उसे जिंदा जला दिया। महिला ने कहा, ”मेरे पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। शनिवार की रात उन्होंने मेरी गर्दन पकड़ ली और बेडरूम के अंदर मुझ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, मगर किसी तरह जान बच गई।”हालांकि, उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद तुरंत पीड़िता को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। नौतन थाना प्रभारी खालिद अख्तर ने कहा, ”खड़हा टोला गांव में एक महिला को जिंदा जलाने के प्रयास के आरोप में हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पारिवारिक विवाद और दहेज से जुड़ा है। इस संबंध में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। हम तीसरे आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता का जीएमसीएच बेतिया में इलाज चल रहा है।

बेतिया एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *