ढाका-मोतिहारी मार्ग के मिश्रौलिया मोड़ के समीप दो बाईकों की सीधी टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर हुई मौत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.पूर्वी चंपारण। जिले में ढाका-मोतिहारी मार्ग के मिश्रौलिया मोड़ के समीप दो बाईकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल होने के बावजूद भागने में सफल रहा. मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थानांतर्गत रूपडीह गांव के 23 वर्षीय सुनील राम के रूप में हुई है.बताया जा रहा है,कि मृतक अपने घर से किसी कार्य चिरैया जा रहा था. इसी क्रम में मिश्रौलिया मोड़ के समीप चिरैया की ओर से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. जिसमे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल होने के बाद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चिरैया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.मृतक के परिजनों ने आवेदन नही दिया है.आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी

मृतक सुधीर के परिजनों को पप्पू यादव ने दी 50 हजार की आर्थिक मदद बेटियों की भी शादी में देंगे 50 - 50 हजार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *