लक्ष्य से भटकी अबूआ आवास योजना, एक भी आवास का निर्माण पूरा नहीं हो सका

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी रांची-ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना लक्ष्य से काफी पीछे है। गरीबों को तीन कमरे का पक्का मकान देने के लिए 2023-24 वित्तिय वर्ष में शुरू हुई। इस योजना के तहत एक भी अबुआ आवास हैंड ओवर पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो पाया है।

पहले चरण में एक साल के भीतर 1,99,715 आवास तैयार हो जाने थे। ग्रामीण विकास विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सभी 24 जिले में मात्र 1323 अबुआ आवास की छत तक की ढलाई हो पाई है।ऐसे लाभुकों को विभाग से तीसरी किस्त की राशि दी जा चुकी है।लेकिन चौथी किस्त लाभुक के खातों में नहीं भेजी गई है।अंतिम किस्त नहीं मिलने के कारण लाभुक आवास के रंग रोगन का काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं।आंकड़े बताते हैं कि पहले चरण में 1,99,715 अबुआ आवास स्वीकृत हुए। इनमें 1,93,518 लाभुकों को पहली किस्त, 1,51,443 लाभुकों को दूसरी व 48,801 लाभुकों को तीसरी किस्त मिल चुकी है। एक भी लाभुक को अंतिम किस्त की राशि नहीं मिली है। ग्रामीण विभाग के अधिकारी इसके लिए बालू की किल्ल्त, लोकसभा और विधानसभा चुनाव को जिम्मेवार ठहरा रहा है जबकि अबुआ आवास का निर्माण समय पर पूरा करने के लिए राज सरकार ने लाभुकों को मुफ्त में बालू तक उपलब्ध कराया।

उत्पाद विभाग ने तूपकाडीह में अवैध चल रहे मिनी फैक्ट्री पर की छापेमारी, शराब बनाने का सामान सहित सरकार का नकली लोगो स्टिकर किया जप्त 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *