मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंची अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इन दिनों वैश्विक स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंची।

अभिनेत्री को सफेद कार्गो, सफेद टी-शर्ट और ग्रे बेसबॉल कैप पहने देखा गया।

अभिनेत्री छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के टर्मिनल 2 पर पपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आई।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेत्री एक ब्रांड एंगेजमेंट के लिए मुंबई में हैं। यह भी पता चला है कि अभिनेत्री इस महीने शहर में होने वाले फेस्टिवल की अध्यक्ष होने के बावजूद मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगी।

इससे पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपना रूटीन शेयर किया था। इसके साथ ही उन्‍होंने कई सारी तस्‍वीरें शेयर की थी।

तस्वीरों में उन्हें ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त दिखाया गया था, उनकी बेटी शो के सेट पर उनसे मिलने आई थी, अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ खेल रही थी।

पिक्स और शॉट्स ज्यादातर ‘सिटाडेल’ के लोकेशन से हैं। प्रियंका ने बताया है कि इस बार कैसे उनका किरदार नादिया कुछ अलग होगा। प्रियंका ने 1 से लेकर 15 तक तस्वीरें और छोटे वीडियो शेयर किए हैं।

इससे पहले अभिनेत्री ने अपने बचपन की तस्वीर और अपने करियर के शुरुआती दौर की एक तस्वीर का एक थ्रोबैक कोलाज साझा किया था।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

किसानों से किए वादों को पूरा करने में मोदी सरकार नाकाम : राहुल गांधी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *