ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और सहभागी ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ ‘पंच सम्मेलन’

मिडिया हाउस लखनऊ – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रयागराज में आयोजित ‘पंच सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होते हुए दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त मार्गदर्शिका वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया। सम्मेलन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाफामऊ की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति भी दी गई।

आयोजित सम्मेलन में ग्राम पंचायतों से आए ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की क्षमता को सुदृढ़ करते हुए वीबी जी राम जी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर संस्थागत तैयारियों को मजबूत करना है।

आयोजित सम्मेलन में ग्राम प्रधानों को वीबी-जी राम जी अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही, ग्राम पंचायतों की संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने, विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के माध्यम से सहभागी एवं साक्ष्य-आधारित योजना निर्माण को बढ़ावा देने, विभिन्न योजनाओं के बेहतर अभिसरण ग्राम पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने तथा अधिनियम के प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज यहां पर विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) की पुस्तिका का विमोचन हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका में कैसे विकसित ग्राम सभा, ग्रामीण क्षेत्र बनाना है, इससे सम्बंधित सभी जानकारियां पुस्तिका में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना का शुभारम्भ 01 जुलाई, 2026 को हुआ था। कहा कि अभी तक इस योजना में जिस अनुपात में काम होना चाहिए था, अभी उतनी श्रमशक्ति हमारे ग्राम सभा के विकास के लिए नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के अन्तर्गत लीकेज की सम्भावना नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों तथा अन्य सम्बंधित लोगो से जी राम जी योजना के शुरू होने के बाद आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि आप लोग समस्याओं को लिखित रूप में दे सकते है, सभी समस्याओं का शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित कराया जायेगा।

दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए इंटरव्यू तीन एवं चार को

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की मंशा है कि ग्राम का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब लोगो को अमीर बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों की साफ-सफाई कराये जाने तथा कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अच्छे कामों का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है। उन्होंने सरकारी सेवकों को ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा है। कहा कि डबल इंजन की सरकार में पात्र लोगो को आवास उपलब्ध हुआ है तथा आगे भी पात्रों को चिन्हित कर आवास योजना से लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विकास कार्य के लिए जो धनराशि जारी होेती है, उसका शत-प्रतिशत पैसा योजनाओं में उपयोग होता है। भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। डबल इंजन की सरकार में महिलाएं लगातार सशक्त हो रही है तथा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत तीनों ईकाईयों को मिलकर ग्रामीण क्षेत्र को चमाचम बनाते हुए हर प्रकार से मजबूत बनाना है। प्रदेश सरकार में बिजली व्यवस्था चुस्त-दूरूस्त हुई है तथा निर्धारित समय के अनुसार शहरी तथा गांव क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश में सकारात्मक बदलाव हुआ है। विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए है तथा हो रहे है, जो धरातल पर दिखायी दे रहे है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, जिससे कनेक्टिीविटी बेहतर हुई है। प्रदेश में रेल उपरगामी, ओवरब्रिज बनने से लोगो को होने वाली परेशानियों से निजात मिली है। अच्छी सड़के, 6 लेन पुल, गंगा एक्सप्रेस वे, रिंग रोड़ के निर्माण से प्रयागराज में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है। कहा कि जिस प्रकार प्रयागराज बदला है, वैसे ही आपके ग्राम की स्थिति भी बदलनी चाहिए, यह लक्ष्य लेकर आप सभी लोग चले। कहा कि 2047 के पहले सभी ग्राम पंचायतों को विकसित ग्राम पंचायत बनाना है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुदृढ़ीकरण हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार

कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद प्रयागराज में वीबी जी राम जी योजनान्तर्गत चल रहे कार्याे की संख्या-3034 है, पाँच लाख से अधिक की स्वीकृत परियोजनायों की कुल संख्या-118 है। कुल महिला मेट की संख्या 2742 है जनपद प्रयागराज में वीबी जी राम जी योजनान्तर्गत सृजित मानव दिवस 185701, सृजित मानव दिवस में-महिला-87249 अनुसूचित जाति-85154 कुल सक्रिय श्रमिक- 242660 है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *