स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं : पूर्व विधायक

स्वदेशी खादी महोत्सव में मेरठ, गुजरात,असम, लखनऊ सहित कई जिलों के हजारों उत्पाद का लगा स्टाल 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 स्थित एलआईसी मैदान में शुक्रवार को स्वदेशी खादी महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने मेले का उद्घाटन किया। मौके पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और व्यापारियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। इस प्रदर्शनी में मेरठ के खादी कुर्ते, असम सिल्क साड़ी, लखनवी चिकनकारी सूट, कश्मीरी साड़ी, पानीपत के मोजे, जयपुरी मुखवास, असम के जूट बैग, चेन्नापटनम के लकड़ी के खिलौने, लाख की चूड़ियां, मुंबई और गुजरात की इमिटेशन ज्वेलरी सहित हजारों प्रकार के स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।हथकरघा वस्त्रों पर 10% एवं हस्तशिल्प वस्तुओं पर 20% तक की विशेष छूट रखी गई है वही सुबह दस बजे से रात दस बजे तक मेला खुला रहेगा औरएं ट्री और पार्किंग की सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।आयोजनकर्ता राज मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह महोत्सव स्वदेशी कारीगरों और व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देशी हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने की अपील की।

महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति की पहली मंगलवारी शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ निकाला गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *