जस्टिस आनंद सेन का बोकारो बार में आगमन पर अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया 

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी  बोकारो : बोकारो के जोनल जज न्यायमूर्ति जस्टिस आनंद सेन से बोकारो बार में आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने जस्टिस आनंद सेन को गुलदस्ता और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस दौरान इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को न्यायमूर्ति आनंद सेन के समक्ष प्रस्तुत किया।बैठक में अधिवक्ताओं की कार्यशैली, न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार, अधिवक्ता कल्याण योजनाओं एवं न्यायिक संरचना को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिवक्ता रणजीत गिरि ने न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के सुझाव भी दिए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुचारू और प्रभावी हो सके। न्यायमूर्ति जस्टिस आनंद सेन ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके उचित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय प्रणाली में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए न्यायपालिका हमेशा संवेदनशील रहेगी। इस अवसर पर बोकारो के प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा समेत सभी न्यायिक अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित रहे और सभी ने अधिवक्ता हित में कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर बोकारो बार के पदाधिकारी अध्यक्ष ठाकुर कालिका नंद सिंह, उपाध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, प्रभारी महासचिव महेश चौधरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, अतुल कुमार, संपूर्ण चंद्र लायक, रूपेश कुमार, माया सिंह, प्रेम कुमार, कामदेव पाठक, समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद थे।

झारखंड मंत्रालय में 27 मार्च 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *