यूपी के सभी जिलों का दौर, प्रयागराज में डा ए के गुप्ता (रौनियार) प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत सम्मान-रौनियार समाज

– NEET, JEE (Main) परीक्षा में समाज के दो बच्चों का हुआ सम्मान।
– कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग।
– रौनियार समाज की टीम सभी जिलों का जल्द करेगी दौरा।

मीडिया हाउस प्रयागराज-रौनियार समाज प्रयागराज द्वारा अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष/मुख्य अतिथि डा ए के गुप्ता (रौनियार) के प्रथम प्रयागराज आगमन पर रौनियार समाज के पदाधिकारी द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर NEET, JEE (Main) परीक्षा में समाज के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का सचालन रानी रौनियार ने किया।
रौनियार वैश्य समाज प्रयागराज द्वारा सिविल लाइन स्थित होटल स्टार में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान समाज के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र आदित्य गुप्ता NEET में, ओजस गुप्ता JEE (Main) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डा ए के गुप्ता (रौनियार) प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को शाल, मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।
डा रौनियार ने कहा कि इन प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता केवल उनके माता-पिता के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे रौनियार वैश्य समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। निश्चित रूप से इनकी उपलब्धियाँ समाज के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।
डा रौनियार ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर रौनियार समाज के लोग निवास करते हैं बावजूद समाज के लोगों की सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। समाज के लोगों के साथ-साथ रौनियार समाज की महिलाओं भी तेजी से आगे आ रही हैं, अब उन लोगों ने भी अपनी कमर कस ली है कि समाज की आवाज को बुलंद करना है जिसका प्रमाण आप लोगों के सामने हैं।
प्रदेश में रौनियार समाज ओबीसी में आता है और केंद्र में सामान्य आखिर ऐसा क्यों सरकार से बार-बार मांग की जा रही है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है, समाज के लोगों को न उनका हक मिल रहा है, न उनका अधिकार मिल रहा है, सिर्फ शोषण उत्पीड़न हो रहा है फर्जी मकदमों में फसाये जाने की धमकी दी जाती है। अब रौनियार समाज के लोग शांत नहीं बैठेने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों शहरों में रौनियार समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी की टीम गठन कर जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा व भ्रमण करेगी, समाज के लोगों को जागरूक संगठित करने के साथ ही समाज की जितनी हिस्सेदारी उतनी भागीदारी मिले को लेकर अपनी आवाज प्रदेश में बुलंद करेगी।
सुरेश गुप्ता रौनियार (अध्यक्ष) प्रयागराज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रयागराज प्रथम आगमन पर हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। साथ ही सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों, मातृशक्ति, अभिभावकों एवं समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। आदित्य एवं ओजस को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ देता हूं कि अपनी प्रतिभा से अपने परिवार के साथ-साथ पूरे रौनियार समाज का नाम रोशन करते रहे।

उक्त अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार रखें। सभी लोगों ने मिलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही ताकि समाज की बात शासन सत्ता तक पहुंच सके। उक्त अवसर पर श्याम बिहारी रौनियार, सुरेश रौनियार, अमित गुप्ता (रौनियार) श्याम नारायण रौनियार, कमलेश गुप्ता रौनियार, अनिल गुप्ता रौनियार, संजय गुप्ता,अजय गुप्ता, राजेश प्रसाद, आलोक गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, विधू मोहन रौनियार, राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, अवधेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राज कुमार रौनियार, रानी रौनियार, अन्नू रौनियार, ममता रौनियार, रंजना रौनियार, सुमन रौनियार, सुनीता रौनियार, रीता देवी, सीमा रौनियार, अंशु देवी, अनीता देवी, मनोरमा देवी अन्य कार्यकारिणी सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।








