गिर, साहीवाल ने गायों के दुग्ध उत्पाद के बाद अब कोल्हू सरसों तेल पेश किया

मीडिया हाउस न्यूज 30ता.बिहार।दानापुर 29अक्टुबर गिर, साहीवाल गायों के दूध व दुग्ध उत्पादों के बाद आज हरिदासपुर रुपसपुर नहर के समीप सरस्वती हाईट पिलर नं 54, 55 के सामने उषा फर्स्ट डेयरी व फुड प्रोडक्टस की ओर से कोल्हू सरसों तेल पेश की गयी। शुद्धता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए रसोई के लिए यह तेल अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। एक लीटर कोल्हू सरसों तेल की कीमत 285, आधा लीटर 145 व 5 लीटर के जार की कीमत 1399रु रखी गयी है। कोल्हू सरसों तेल की लांचिग के मौके पर उषा फर्स्ट डेयरी के निदेशक ई सुमित कुमार ने बताया कि हर घर की रसोई की जरुरत है सरसों तेल और यह खाद्य तेल की शुद्धता के प्रति आप आश्वस्त हैं तो आप अपने सेहत के प्रति निश्चिंत हो सकते हैं। निदेशक ई सुमित कुमार ने कहा कि शुद्धता व पोषण के प्रति अब सभी लोग जागरुक हो गये हैं, खासकर कोरोना के बाद स्वास्थ्य के प्रति सब सचेत हैं।

ई कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद उन्होंने गिर व साहीवाल गायों को पालना व दुग्ध उत्पादों की बिक्री प्रारंभ की, सेहत के प्रति सजग ग्राहकों ने दूध व दुग्ध उत्पादों को हाथोंहाथ लिया। आज 100 से अधिक संतुष्ट ग्राहक प्रतिदिन गिर व साहीवाल गायों के दूध का सेवन कर रहे हैं। ऐसे ही संतुष्ट ग्राहकों ने उन्हें सरसों तेल की शुद्धता की खातिर कोल्हू सरसों तेल लांच करने को प्रेरित किया है। यहां कोल्हू स्थापित किया गया है। पहले कोल्हू में बैल प्रयुक्त होते थे, अब बैल की जगह वही काम मशीन करेगी। सरसों स्थानीय कृषकों से खरीदी जाती है। मांग बढ़ने पर बिहार के ही अन्य जिलों के किसानों से भी सरसों खरीद की जाएगी।प्रबंधक आलोक झा ने बताया कि साहीवाल व गिर गायों का दूध ए2 श्रेणी में आता है जो हृदय रोगियों के लिए मुफीद है। ऐसी गायों के दूध एंटी आक्सीडेंट है जो स्वास्थ्य के लिए जरुरी है।

बदलो सरकार-बदलो बिहार अभियान के तहत भाकपा-माले का छठा बैरिया प्रखंड सम्मेलन संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *