रेलवे के कैडर रिस्ट्रेचरिंग कोर कमिटी की बैठक में एआईआरएफ ने कई महत्वपूर्ण मांग रखे

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी धनबाद रांची- रेलवे के कैडर रिस्ट्रेचरिंग कोर कमिटी की बैठक रेल भवन दिल्ली में रेलवे बोर्ड तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के साथ सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संचालन (ईडीपीसी) ने किया। एआईआरएफ की ओर से महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, वर्किंग प्रेसिडेंट कॉ. जे.आर. भोसले एवं सहायक महामंत्री कॉम एस के त्यागी ने भाग लिया। बैठक में हुई चर्चा के पश्चात फेडरेशन ने संक्षिप्त जानकारी महामंत्री श्री मिश्रा ने सभी जोनल यूनियनों के महामंत्री को पत्र के माध्यम से शेयर किया है।
उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी सदस्य मो ज़्याऊद्दीन ने बताया कि काफी दिनों बाद हुई इस कोर कमिटी की बैठक में रेलकर्मियों के सबसे बड़े संगठन एआईआरएफ ने रेलवे बोर्ड के समक्ष निम्नलिखित महत्वपूर्ण मांगें रखीं हैं :-
1. कैडर पुनर्गठन को 01.11.2023 से प्रभावी किया जाए।
2. ट्रैक मेंटेनर श्रेणी में लेवल-4 को लेवल-5 में मर्ज किया जाए। तथा लेवल-4 के पदों की प्रतिशत में सुधार किया जाए। लेवल 6 पद भी एक निर्धारित प्रतिशत में दिए जाएं।
3. तकनीशियन श्रेणी में भी लेवल-4 को लेवल-5 में विलीन किया जाए। वरिष्ठ तकनीशियन को लेवल-7 पद दिए जाएं ताकि ठहराव (स्टेगनेशन) दूर हो।
4. ट्रेन्स क्लर्क को लेवल-6 दिया जाए ताकि मंत्रालयिक और तकनीकी कर्मचारियों के साथ समानता हो।
5. फार्मासिस्ट कैडर में लेवल-5 को समाप्त कर प्रारंभिक ग्रेड लेवल-6 से ही शुरू किया जाए।
6. लोको रनिंग स्टाफ में मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेनों के लोको पायलट्स को लेवल-7 और 8 प्रदान किया जाए।
7. ट्रेन मैनेजर कैडर में लेवल -6 को भर्ती ग्रेड माना जाए और लेवल -7 और ऊपर उच्च ग्रेड प्रतिशत आधार पर दिए जाएं।
8. स्टाफ कैंटीन कर्मचारियों के लेवल-2 को लेवल-3 में मर्ज किया जाए एवं लेवल-7 के पद भी सृजित किए जाएं।
9. पहले से सहमत हुए मुद्दा के अंतर्गत लेवल -1 कर्मचारियों के
कम-से-कम 30% पदों को लेवल-2 अपग्रेड किया जाए।
10. टिकट चेकिंग स्टाफ आरक्षण लिपिक, वाणिज्य लिपिक तथा टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए अलग कैडर पुनर्गठन हो। 2018 से पहले मौजूद पदों को ध्यान में रखते हुए पुनर्गठन किया जाए क्योंकि 2018 के बाद यूनिफाइड कैटेगरी लागू की गई है।
11. सुपरवाइजर कैडर को चार स्तर में बांटा जाए । प्रारंभिक लेवल -6, 7, 8 और 9 स्वीकृत करते हुए प्रतिशत निर्धारित किया जाए ।
12. चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों में मेडिकल विभाग की सभी श्रेणियों में सुधार की मांग को भी शामिल किया जाए जैसा कि पहले ही फेडरेशन द्वारा सुझाया गया है।
13. स्टेनोग्राफर कैडर को रेलवे बोर्ड में कार्यरत समकक्षों के अनुरूप समान वेतन एवं ग्रेड की सुविधा मिले।
14. पॉइंट्समैन कैडर को लेवल -6 दिया जाए और पहले से सहमति प्राप्त चार-ग्रेड संरचना को शीघ्र लागू किया जाए।
15. शेष बचे कैडर के लिए जिन श्रेणियों का अभी तक पुनर्गठन नहीं हुआ है, उनके मामलों को प्राथमिकता पर लिया जाए।
उक्त बैठक के परिणाम पर विचार रखते हुए एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा ने कहा कि बैठक में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के आर्थिक उन्नयन एवं पदोन्नति के लिए आवश्यक पहलुओं और उपायों पर विचार किया गया । सरकारी पक्ष ने फेडरेशन को आश्वासन दिया है कि कि स्टाफ साइड द्वारा प्रस्तुत सभी सुझावों का परीक्षण कर ड्राफ्ट तैयार कर मंत्रालय को भेजा जाएगा ताकि निर्णायक सहमति बन सके। श्री शर्मा ने कहा कि एकमात्र एआईआरएफ / ईसीआरकेयू ही ऐसा संगठन है जो रेलवे बोर्ड स्तर तक जाकर रेलकर्मियों के विभिन्न मांगों को तर्कसंगत तरीके से उठा सकता है। एआईआरएफ और ईसीआरकेयू के द्वारा उठाए गए मांग मांग को केन्द्रीय संगठन मंत्री और धनबाद के 14 शाखा के शाखा मंत्री नेताजी सुभाष,सोमेन दत्ता,एन के खवास,जितेंद्र कुमार साव,आर के सिंह,बी के साव,आई एम सिंह,बसंत दुबे,चंदन शुक्ल,पी के सिन्हा,बी बी सिंह,महेन्द्र प्रसाद महतो,आर एन चौधरी,अजीत कुमार मंडल, सुनील कुमार सिंह,उमेश सिंह,सी पी पाण्डेय,मंटू सिन्हा,परमेश्वर कुमार, विश्वजीत मुखर्जी,रंजीत यादव,रूपेश कुमार और महिला एवं युवा समितियों के सदस्यों ने केंद्रीय नेतृत्व का सराहना की।










