विष्णु धाम में अक्षय नवमी धूमधाम से मनाई गई, इस अवसर पर आंवला वृक्ष का पूजन किया गया

मीडिया हाउस 22ता.औरंगाबाद धर्मेन्द्र गुप्ता। सदर प्रखंड स्थित जम्होर थानांतर्गत पवित्र पावन पुनपुन बटाने के संगम तट पर अवस्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विष्णु धाम परिसर में सनातनी परंपरा का महान पर्व अक्षय नवमी के अवसर पर आंवला वृक्ष का पूजन किया गया। योग्य आचार्यों के सानिध्य में आंवला वृक्ष की षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना की गई।तत्पश्चात भतुवा दान की परंपरा के निमित्त श्रद्धालु भक्तों द्वारा दान की परंपरा को निर्वहित किया गया। साथ ही साथ आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया गया। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन औरंगाबाद के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने अक्षय नवमी के महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि सृष्टि निर्माण के समय ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम जिस फल की सर्जना की थी वह फल आंवा्ला ही था। आंवला के बाद उन्होंने विभिन्न वनस्पतियों एवं जीव जंतुओं की सर्जना की। सृष्टि में सर्वप्रथम माता लक्ष्मी ने आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु एवं शिव को साक्षी मानकर अक्षय नवमी के दिन पूजा की थी।आंवला वृक्ष के नीचे की गई पूजा पाठ अक्षय पुण्य की वृद्धि प्रदान करने वाली होती है। इस दिन किए गए दान लाखों गुना फल की प्राप्ति करने वाला होता है। विष्णु धाम के महंत बालकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि आंवला फल देव फल के साथ-साथ औषधीय फल के रूप में भी जानी जाती है।

पश्चिम चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने किया पदभार ग्रहण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *