ऑल इंडिया रौनियार युथ क्लब हर सुख-दुख में इंसानियत का रिश्ता लेकर पहुंच जाता है, डीके गुप्ता
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 8ता.बिहार। ऑल इंडिया रौनियार युथ क्लब युवा मंच समाज युवाओं अपने सेवा कार्यों और सक्रियता के कारण लोगों के बीच इंसानियत की मिसाल बनकर सामने आया है। समाज के परिवारों के साथ हमेशा संपर्क में रहकर उनके हर कार्यों में मदद करने के साथ ही सामाज के जरूरतमंद और गरीब तबकों के लिए यह ग्रुप सालों से काम कर रहा है। क्लब का हर सदस्य बेहद जिंदाजिली और समर्पण भाव से लोगों की मदद के लिए आगे रहता है। इस क्लब में सभी सदस्य व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े हैं। लेकिन व्यवसाय की तमाम व्यस्तताओं के बाद भी वे अपने काम के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। हर सदस्य से है परिवार का नाता : ऑल इंडिया रौनियार यूथ क्लब के युवाओं ने अपने संगठन को केवल एक संस्था या समिति के रूप में ही बनाकर नहीं रखा बल्कि इस क्लब के सभी सदस्यों ने आपस में पारिवारिक रिश्ते-नाते कायम किए हैं। यूथ क्लब में सौ से ज्यादा सदस्य हैं। हर किसी के जन्मदिन, शादी की सालगिरह से लेकर शादी-विवाह के मौके पर यह सभी एक साथ जमा होते हैं और मिलकर खुशी के पलों को मनाते हैं। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके गुप्ता बताते हैं कि कई बार ऐसा हुआ कि किसी सदस्य को अपना जन्मदिन या शादी की सालगिरह तक याद नहीं रहती, लेकिन क्लब के सदस्य तय तारीख को केक आदि लेकर सदस्यों के घर पहुंच जाते हैं। ऐसे अवसर सरप्राइज करने वाले होते हैं। ऐसी ही गतिविधियों के कारण ही क्लब के सदस्य आपस में पारिवारिक हो गए हैं। उन्हें आभास भी नहीं था कि कोई ऐसे उनके घर अचानक आकार इस मौके को सेलीब्रेट करेगा। आज तो शादी की सालगिरह है। फिर सभी ने मिलकर खुशियों के इन पालों को बांटा।हर पर्व यतीम और गरीब लोगों के बीच मनाते हैं यूथ क्लब के सदस्य बच्चों के बीच कार्यक्रम करने और पारिवारिक आयोजनों के अलावा भी सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी करता आ रहा है। आंदोलन हो या फिर अन्य कोई समस्या वाली घटनाएं हों, सभी कार्यक्रमों में उनका क्लब सक्रिय भागीदारी करता है। कोई जरूरतमंद यदि परेशान होता है तो उसके लिए राशि एकत्र करके आर्थिक मदद देने में भी क्लब के लोग पीछे नहीं होते हैं।