झामुमो बोकारो जिला कमेटी में सह-सचिव बनाये गए अमित पासवान

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी द्वारा झामुमो बोकारो जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने किया। पार्टी के बोकारो जिला कमेटी में गोमिया के अमित पासवान को सहसचिव के पद का दायित्व सौंपा गया है। सहसचिव बनाए जाने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया। अमित पासवान ने कहा कि पार्टी ने मुझपर भरोसा जताकर इस दायित्व को सौंपा है, मैं पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करुंगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा को ओर अधिक मजबूत व गतिशील बनाया जाएगा। राज्य सरकार और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति आभार प्रकट किया। श्री पासवान को जिला कमेटी में सहसचिव बनाए जाने के बाद झामुमो गोमिया प्रखंड कमेटी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। मुखिया बंटी उरांव, मुखिया शांति देवी, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू,मुखिया रीना सिंह, मुखिया अंशु कुमारी, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, राकेश सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, पिंटू पासवान, बसंत पासवान, बद्री पासवान, नरेश मंडल, इकबाल अहमद, हेमू यादव, कृष्ण दयाल सिंह, प्रकाश राय, राजू शाह आदि लोगो ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड-जिला खूंटी की बैठक संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *