नीलम गोरहे के मर्सिडीज वाले बयान पर आनंद दुबे का पलटवार, बोले- 'आप मंथरा ना बनिए'

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की पार्टी की नेता और विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे के मर्सिडीज वाले बयान पर सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी।

आनंद दुबे ने कहा कि जब हम राजनीतिक सामाजिक जीवन में लड़ाई लड़ते हैं तो विचारों की लड़ाई लड़ते हैं। व्यक्तिगत रूप से कोई लड़ाई नहीं लड़ता। लेकिन नीलम गोरहे ने हमारी पार्टी को बदनाम करने का काम किया है। हमारे नेताओं के ऊपर आरोप लगाए हैं कि दो मर्सिडीज देने के बाद ही वहां पद मिलते हैं। नीलम से हम पूछना चाहते हैं कि आपने कितनी मर्सिडीज दी हैं? आपको 20 साल सत्ता भोगने का सुख मिला। वे कई बार विधायक रही हैं। वे बड़े-बड़े संवैधानिक पदों पर रहीं। पार्टी ही आपको बनाती है। जब पार्टी संकट में होती है तो आप लोग पार्टी को भला बुरा कहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम तो माताओं बहनों का सम्मान करने वाले लोग हैं, लेकिन दुख तब होता है जब इसी देश में मंथरा बनकर कुछ लोग राजा राम को वनवास भी भेजने का काम करते हैं। नीलम आप मंथरा ना बनिए। आप ऐसा चरित्र बनाइए, ऐसा अपना व्यवहार बनाइए कि लोग आपका सम्मान करें। लेकिन अगर आप हमारे लोगों को बदनाम करेंगी, कोसेंगी तो इतिहास कभी आपको माफ नहीं करेगा। क्योंकि यह देश सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है, पीठ में छुरा घोंपने वालों को बर्दाश्त नहीं करता।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में चल रहे 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान नीलम गोरहे ने आरोप लगाया था कि शिवसेना (यूबीटी) में मर्सिडीज देने पर पद मिलते थे। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है।

जेम्स एंडरसन आईपीएल 2025 में सीएसके से जुड़ सकते हैं : माइकल वॉन

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *