मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों को माइक्रोप्लान के अनुरूप अभियान चलाने के दिए निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-सोनभद्र में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाना है। संचारी रोगों की रोकथाम एवं विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में प्रथम अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। अक्टूबर 2026 के लिए इन दोनों अभियानों की निर्धारित अवधि की पुष्टि हालिया उत्तर प्रदेश की जिला-स्तरीय तैयारियों से भी होती है।

बैठक में चिकित्सा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं सूचना विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी तथा समस्त ब्लॉक अधीक्षक, बीसीपीएम, डीपीएम एवं एनएचएम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के प्रारम्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा बताया गया कि 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जाना प्रस्तावित है। अभियान के दौरान सभी संबंधित विभागों के सहयोग से शासन की गाइडलाइन के अनुसार साफ-सफाई, स्वच्छता एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के समय बच्चों को संचारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने, पूरी बांह की यूनिफॉर्म पहनने तथा बुखार आने पर ‘क्या करें-क्या न करें’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाए। प्रत्येक विद्यालय में हाथ धोने के लिए हैंडवॉश की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध कराए गए पम्पलेट विद्यालयों में वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए।

खनन माफियाओं व कुछ अधिकारियों का गठजोड़, खनन हादसे में लीपापोती की आशंका, दोषियों पर कार्यवाही की मांग,

समस्त अधिशासी अधिकारियों एवं पंचायत विभाग को नालियों की नियमित साफ-सफाई, जल निकासी एवं कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग कराने तथा इसकी फोटो संचारी रोग नियंत्रण अभियान के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही चुर्क में सोन पम्प जाने वाले मार्ग पर डम्प कचरे का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका परिषद, सोनभद्र के संबंधित अधिकारी को दिए गए।

ग्राम विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही माइक्रोप्लान के अनुसार एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, कचरा निस्तारण, नालियों की सफाई एवं झाड़ियों की कटाई सहित अन्य निर्धारित गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन एवं कृषि विभाग को स्क्रब टाइफस एवं लैप्टोस्पायरोसिस से बचाव के लिए गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही घूमन्तू गोवंश को नगर पालिका परिषद के माध्यम से तत्काल गो-आश्रय स्थलों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 26 सितम्बर 2026 तक प्रत्येक दशा में अपना माइक्रोप्लान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सभी विभागों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट सायं 04:00 बजे तक जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जिला स्तर पर आयोजित गोष्ठियों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कराएं। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *