दस सितंबर तक एनएसपी लॉगिन के माध्यम से अपना विकल्प का चयन कर सकते हैं आवेदक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 10ता.बेतिया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित वर्ष 2022-23 के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, बेगम हजरत महल एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृति योजना हेतु National Scholarship Portal (NSP) पर आवेदन कर चुके वैसे आवेदक जो आगे की पढ़ाई/पेशेवर जुड़ाव से संबंधित कारणों से अपने संस्थान के जिले/राज्य में नहीं हैं और अपने लिए सुविधाजनक जिले के स्थान पर Bio-Auth कराने के इच्छुक हैं, उन्हें इस सुविधा से चुनने का एक बार अवसर प्रदान किया गया है। 10 सितंबर शाम 07.00 बजे तक आवेदक अपने NSP Login के माध्यम से अपना विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं और Bio-Auth के लिए अपनी पसंद के राज्य/जिले का चयन कर सकते हैं। यह अवसर अपरिवर्तनीय है और एक बार के लिए है। आवेदक विकल्प प्रस्तुत करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। एक बार प्रयोग किये गये विकल्प पर पुनर्विचार नहीं किया जायेगा।इस हेतु दिनांक-12.09.2023 एवं 13.09.2023 को विशेष शिविर का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय बेतिया में किया जा रहा है।

135 नलजल का काम अधूरा,पीएचईडी और पंचायती राज विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद 133 नल जल योजनाओं को हैंड आवेर किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *