बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे किराना दुकानदार को मारी गोली

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.भोजपुर। बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, बेखौफ अपराधी हर दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वहीं, भोजपुर में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे किराना दुकानदार को गोली मार दी. घायल युवक को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है. गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ और घायल हालत में जमीन पर गिर पड़े. बता दें कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के मध्य विद्यालय के नहर के पास घटी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बाइक से इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है.आपको बता दें कि इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक घायल दुकानदार नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी बैजनाथ प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है. पेशे से उनका किराना का दुकानदार है और गांव में ही किराना दुकान चलाता है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.








