अवधूत सुंदरनाथ अधोरी उर्फ प्रेम बाबा का छरछरिया धाम में मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : भगवान भोलेनाथ के महान साधक अवधूत सुंदरनाथ अधोरी उर्फ प्रेम बाबा की पांचवीं पुण्यतिथि को लुगू पहाड़ की तलहटी में ललपनिया स्थित छरछरिया धाम में मनाई गई। बाबा बालक नाथ, अमरनाथ तथा आदेश नाथ बाबा ने समाधिस्थल पर विशेष पूजन किया। ललपनिया सहित ओडिशा, बंगाल और कटक के दर्जनों भक्तों ने समाधि स्थल पर माथा टेककर बाबा से आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना के बाद भंडारा हुआ।भक्तों ने कहा कि प्रेम बाबा की साधना तपस्या और त्याग का परिणाम है कि छरछरिया धाम के विकास को गति मिली। छरछरिया धाम उत्थान समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि 40 वर्षों से प्रेम बाबा का ओडिशा के स्वर्गद्वार पुरी में आना जाना था। वे बाल ब्रह्मचारी और सिद्धयोगी थे। लुगू पहाड़ स्थित भगवान भोलेनाथ की गुफा में तपस्या करते थे। उन्होंने पांच वर्ष पूर्व छरछरिया धाम में समाधि ली। मौके पर छरछरिया धाम के पुजारी राहुल तिवारी, पुजारी उरांव, मुरली केवट, कुलदीप प्रजापति, महेंद्र साव, ईश्वर चौहान, कैलाश साव, बिनोद प्रजापति, हरेंद्र उपाध्याय, विजय साव, मिंटू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

बीएसएल ने किया हाईकोर्ट के आदेशो की अवहेलना,वन प्रमंडल के बार-बार पत्राचार करने बाद भी नही दिया अप्रूवल बना कार्यालय-सह-आवास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *