बहा वृद्धा का शव तेनुघाट डैम में मिला

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : ललपनिया थाना क्षेत्र खिराबेड़ा के नयी बस्ती स्थित तेनुघाट डैम में मांडू थाना के कुजू ओपी क्षेत्र के ग्राम सुगिया टोला उखड़बेड़वा के 64 वर्षीय वृद्धा गली बेदिया का शव ललपनिया पुलिस ने बरामद किया है । घटना के बारे में बताया जाता है कि गली बेदिया 26 अगस्त को रात 8 बजे शौच करने सुगिया स्थित दामोदर नदी किनारे गया था । शौच करने बाद दामोदर नदी में फिसल कर गिर गया । दामोदर नदी में बह गया । 27 अगस्त को परिजन आस पास में खोजबीन की गई । खोजबीन के दौरान सुगिया स्थित दामोदर नदी के किनारे चप्पल मिला । इसी से पहचान हो पाई की नदी में गली बेदिया बह गया । 28 अगस्त को 8 बजे सुबह ललपनिया पुलिस को सूचना मिली कि खिराबेड़ा नयी बस्ती के तेनुघाट डैम के किनारे वृद्धा का शव पड़ा है । ललपनिया पुलिस ने इस घटना को अपने विभाग व स्थानीय जन प्रतिनिधि को जानकारी दी गई । पता चला कि कुजू ओपी में गली बेदिया के परिजन सनहा दर्ज कराया गया था । सुगिया से परिजन ललपनिया पहुंच कर अपने परिवार के लोगो ने पहचान किया । पंचनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल में कराने के उपरांत अपने घर ले गया है । इस घटना से परिजन मर्माहत है ।

रांची में वित्तमंत्री के हाथों सम्मानित किए गए बोकारो के रक्तवीर परिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *