बैरगनिया भाजपा नेता को अपराधियों ने मारी गोली, घायल भाजपा नेता इलाजरत

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी संवाददाता।* जिले के बैरगनिया प्रखंड भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला को घात लगाकर बैठे अपराध कर्मियों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बताया गया है कि भाजपा नेता जयप्रकाश बैरगनिया बाजार स्थित अपने कपड़े की दुकान से रविवार की रात्रि करीब 9:00 बजे अपने घर परसौनी जा रहा था, कि बखरी गांव के पास उन पर कई राउंड गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली उनके बायें बाजू पर लगी और वे गंभीर रुप से घायल हो गए । सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं उनके परिजनों ने उन्हें उठाकर सीतामढ़ी डॉ अरुण कुमार के पास ले जाकर इलाज कराया। बताया गया है कि बाजू में लगी गोली निकाल दी गई है। और अब वे खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर रीगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोतीलाल प्रसाद व भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार इलाजरत जयप्रकाश निराला के पास पहुंचकर इलाज करवा रहे हैं।








