बेतिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन छापामारी

बेतिया मीडिया हाऊस 21ता.संवाददाता* ।आज बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सघन छापामारी के

क्रम में बीते रात्रि योगापट्टी थानान्तर्गत गोनोरिया गांव के सरेह में गन्ना लगे हुए खेत के पीछे छुपकर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध देशी चुलाई शराब निर्माण करने की सूचना प्राप्त हुई।
उक्त स्थान पर छापेमारी कर 110 लीटर देशी चुलाई शराब के *साथ निम्न समानो की बरामदगी की गई—*
5 गैस सिलेंडर,
4 एल्युमिनियम का तस्ला,
2 चूल्हा,
2 शराब बनाने वाला उपकरण
2 किलो नौशादर
1 चापाकल हेड तथा लगभग 5000 लीटर कच्चा पाश जिसे मौके पर विनष्ट किया गया।
इस संबंध मे नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मोटरसाइकिल लगाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों के घरवालों ने आपस में मारपीट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *