हरि ओम मंदिर लालबाग में हुआ भजन कीर्तन व विशाल लंगर

अशोक यादव, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ- हरि ओम मंदिर लालबाग में श्री गुरु नानक देव जी का जन्म उत्सव तथा कार्तिक महोत्सव पूर्ण श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया सुबह 11 बजे से अपराहन 12:30 बजे तक प्रसिद्ध कलाकार सरदार धर्मेंद्र सिंह एवं जत्था द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ व तुलसी कथा, तुलसी फेरा,आरती के पश्चात प्रसाद का भोग लगाकर 1:00 बजे लंगर की शुरुआत की गई जिसमें हजारों की संख्या में सभी समुदाय के लोगो ने परिवार, बुजुर्गों सहित लंगर का प्रसाद ग्रहण किया लंगर में कढहां प्रसाद, छोले, कढ़ी चावल, पूडी, मिक्स सब्जी, साइ भाजी, मोहनथाल, फल प्रसाद के रूप में सभी ने ग्रहण किया लंगर प्रसाद शाम तक चलता रहा।इस अवसर पर हरि ओम मंदिर के प्रवक्ता सुरेश छबलानी ने बताया की मंदिर के अध्यक्ष जयप्रकाश नागपाल, विनोद पंजाबी, राम बालानी, हरीश वाधवानी, मनोहर लाल केसवानी, पुरुषोत्तम केसवानी, रमेश बालानी, प्रकाश कृपलानी, श्री गोपाल कृष्ण लालचंदानी, प्रकाश गोदवानी, प्रदीप मन्ना सहित सभी पदाधिकारियो द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।










