भाजपा/एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन-भूपेंद्र सिंह

अशोक यादव, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ– उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर इस समय प्रदेश के लगभग सभी राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। विगत दिनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) के मुख्य घटक दल जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र ‌सिंह के साथ उनके आवास पर बैठक करके सभी उपचुनाव वाले सीटों पर गहन विचार विमर्श किया था। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में सभी सीटों पर बिना किसी शर्त के भाजपा/एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया था और कहा था कि जनता दल यूनाइटेड के सभी कार्यकर्ता इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जी जान से लगकर भाजपा/ एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी उपचुनाव वाले सीटों पर प्रत्याशी की मदद के लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नेताओं की एक सूची भी सौंप दिया था जो स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करके घोषित प्रत्याशी को जिताने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल द्वारा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में 20 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा/एनडीए के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाने का कार्य करें।

25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विश्व भर से जुटेंगे खरीदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *