नम आंखों सें दी विदाई

दिनेश जौहरी कों चाहने वालों नें आख़िरी बार कहा अलविदा ।

नम आंखों सें दी विदाई

– दीपक गंगवार/बरेली । कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे 80 वर्षीय डॉ. दिनेश जौहरी कों उनके चाहने वालों नें नम आंखों के अलविदा कहा इस बीच दिनेश जौहरी के बेटे राहुल जौहरी ने अपने पिता कों मुखाग्नि दी। इससे पहले प्रेमनगर स्थित उनके आवास से आज सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकली। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल समेत तमाम भाजपा और अन्य पार्टी के नेता शामिल हुए। आपको बता दें शहर विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे।1985 में डॉ. दिनेश जौहरी पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट से विधायक चुने गए थे। उसके बाद साल 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेहद करीबी नेताओं में रहें।समाजसेवी के रूप में भी एक अच्छी पहचान थी। इसके अलावा डॉ. दिनेश जौहरी बरेली कॉलेज बरेली के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के पैटर्न सदस्य भी थे। वहीं शुक्रवार को 80 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, जिसकी सूचना मिलने पर चिकित्सा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। वही सुबह दिनेश जौहरी की अंतिम यात्रा निकली गई और सिटी श्मशान भूमि में बेटे राहुल जौहरी ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी।

ट्रैफिक प्लान तैयार-मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *