Sonebhadra.चाकू बाजी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 अभियुक्त गिरफ्तार

कृपा शंकर पांडेय,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.ओबरा (सोनभद्र) ओबरा पुलिस ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए चाकूबाजी कांड पर गैंगवार की घटना से पर्दा उठा दिया है। प्रशासन की माने तो दो गैंगों के बीच मारपीट का विवाद खूनी संघर्ष में तब बदला 30 जनवरी 2023 को तनवर कुरैशी ने अनुराग त्रिपाठी को चाकू मारा था। उसी के प्रतिक्रिया में जिस शनि रावत नामक लड़के को इन लोगो ने 13.07.2023 को गांधी मैदान के पास दौड़ाकर चाकू मारा था। जो उसी ग्रुप का सदस्य बताया जा रहा।

गिरफ्तार हुए गैंग के मुख्य अभियुक्तों ने बताया कि हमारे साथियों का ओबरा के ही कुछ लड़को से विवाद चल रहा था। पूर्व में उन लड़कों ने हमारे दोस्त विनय के भाई चन्दन को बुरी तरह मारा पीटा था और तनवर कुरैशी का भी विवाद अनुराग त्रिपाठी से था, जिसमें 30.01.2023 को तनवर कुरैशी ने अनुराग त्रिपाठी को चाकू मारा था, जिसमें वह जेल गया था। जिस शनि रावत नामक लड़के को इन लोगो ने 13.07.2023 को गांधी मैदान के पास दौड़ाकर चाकू मारा था, यह भी उसी ग्रुप का सदस्य था।
चाकू मारने से पहले आरोपियों ने योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया था। मुख्य अभियुक्तों के अनुसार, उनको सूचना मिली कि इनके विरोधी ग्रुप के लड़के गांधी मैदान में है। फिर क्या था फिल्मी स्टाइल में इन्होंने अपने सभी साथियों को बिल्ली पोखरा पर इकट्ठा किया। 15-20 मोटरसाईकिलों से कुल 35-40 की संख्या में हाकी डण्डे और चाकू से लैस होकर गांधी मैदान आये तथा अपने विरोधियों की तलाश कर रहे थे। उसी बीच इनके विरोधी ग्रुप के लड़को ने जब इनकों देखा तो भागना शुरू कर दिये। इन लोगो ने उनकों मोटरसाइकिल से ही दौड़ाया। इसी में इनके साथ गिरफ्तार अभियुक्त राहुल यादव ने शनि रावत को अपनी बाइक से टक्कर मारा जिससे वह गिर गया, जिस पर विनय कुमार सिंह व तनवर कुरैशी ने शनि को पकड़ लिया तथा जान से मारने की नियत से सुशील कुमार ने उसके सीने पर चाकू से मारना चाहा कि शनि अचानक घूम गया और वह चाकू उसके पीठ में लग गयी थी। उसके पीठ में गहरी चोट आयी थी, जिसके वजह से वह मौके पर बेहोश हो गया था। शरीर से काफी खून निकल रहा था।

दो दिन पूर्व चोपन बैरियर पर वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग को अवरूद्ध करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

चाकू के वार से घायल किशोर के साथ मौजूद दो साथियों ने उसको परियोजना अस्पताल पहुँचाया था, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। मौके पर घटना के समय अफरा तफरी का माहौल हो गया था। फिलहाल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चाकूबाजी मामले में पुलिस ने 36 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ ममाला दर्ज किया था उनमें से 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश जारी है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग में लाये तीन चाकू को बरामद कर लिया है साथ ही एक बाइक को भी किया सीज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *