बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है

मीडिया हाउस 16 ता.बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हैदराबाद के कोकीन रैकेट में उनका नाम सामने आया है. इस लिस्ट में 30 लोगों के नामों का खुलासा हुआ है.

तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को 2.6 किलो कोकीन मिला है. जिसे बेचने के लिए हैदराबाद लाया गया था. टीम ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया और 30 संभावित ग्राहकों की पहचान की. (इनमें एक शख्स एक्टर का रिश्तेदार भी है). ये सभी 30 नाम हैदराबाद कमिश्नर को आगे की जांच पड़ताल के लिए सौंपे गए हैं.

अमन स्ट्रगलिंग एक्टर हैं. वो कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं. उन्हें ट्रैवलिंग का काफी शौक है. अमन को लेकर हुए विवाद पर अभी रकुल और उनकी फैमिली के किसी भी मेंबर का रिएक्शन नहीं आया है.

राबर्ट्सगंज में भव्य सौन्दर्य प्रतियोगिता एवं फैशन शो का सफल आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *