राबर्ट्सगंज में भव्य सौन्दर्य प्रतियोगिता एवं फैशन शो का सफल आयोजन

फैशन शो कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया जलवा

सोनभद्र-विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- सौन्दर्य एवं फैशन के प्रति बच्चों का उत्साह लगन एक दिन अवश्य आगे ले जाएगा उक्त बातें श्रीष्टि मिश्रा ने कहीं। कार्यक्रम का आयोजक श्रीष्टि मिश्रा ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर में एक भव्य सौन्दर्य प्रतियोगिता एवं फैशन प्रदर्शन का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन एस.एम.प्रोडक्शन के माध्यम व सोन भारतभूमि फाउंडेशन का विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन अनमोल चतुर्वेदी एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में चलचित्र जगत के प्रसिद्ध अभिनेता आकाश गहरवार उपस्थित रहे।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों, अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की प्रशंसा की। आयोजन के दौरान अनुशासन, गरिमा एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिसके लिए आयोजन समिति की सराहना की गई।

आयोजक श्रीष्टि मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों, अतिथियों, निर्णायकों, प्रायोजकों तथा आयोजन से जुड़े प्रत्येक सदस्य को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और अथक परिश्रम के कारण यह आयोजन ऐतिहासिक एवं यादगार बन सका। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। यह आयोजन सोनभद्र जनपद की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

अल्ट्राटेक सीएसआर द्वारा किसानों को नई तकनीक एवं आधुनिक खेती के लिए कराया गया भ्रमण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *