पुलिस की बड़ी कार्रवाईः दो बाइक पर लदी 175 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी भूतही/सीतामढ़ी | भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भूतही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो मोटरसाइकिलों पर लदी भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो धंधेबाजों को भी धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पार से शराब की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। संदिग्ध अवस्था में आ रहे दो बाइक सवारों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। व्यक्तियों की बाइक की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरियों में भरी हुई कुल 175 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है। “पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहाँ पहुँचाई जानी थी और इस सिंडिकेट में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

इमाम मो. फिरोज की पुलिस द्वारा बर्बर पिटाई पुलिस के भाजपाकरण के खतरनाक संकेत : इंसाफ़ मंच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *