बर्थडे स्पेशल: सलमान से पंगा, ऐश्वर्या से ब्रेकअप, विवेक ओबेरॉय की रोलरकोस्टर राइड दिलचस्प

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। ‘कोई और ले गया, कोई और चला और ये वही के वही है’। एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक मीडिया इंटरव्यू में यह बयान दिया था। इसका सीधा कनेक्शन था सलमान खान, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की लव स्टोरी से, जो उन दिनों एक बड़ी चर्चा का विषय था। इन एक्टर्स के रिश्ते और लड़ाई का किस्सा छिपा नहीं है।

ऐश्वर्या और सलमान खान पर तो इस लड़ाई का उतना असर नहीं पड़ा, जितनी मार विवेक ने झेली। अपने करियर की शानदार शुरुआत करने वाला ये एक्टर कई महीनों-वर्षों तक इस विवाद के कारण खाली बैठा। इसके पीछे नाम सलमान खान के ‘खौफ’ का आया। आज विवेक का जन्मदिन है, चलिए उनके हिंदी सिनेमा की रोलरकोस्टर राइड पर एक नजर डालते हैं।

विवेक ओबेरॉय एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। उनका जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत 2002 में फिल्म ‘कंपनी’ से की थी, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया।

इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘साथिया’, ‘मस्ती’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘ग्रैंड मस्ती’ ‘ओमकारा’, और ‘कुर्बान’ प्रमुख हैं। अपने अभिनय से न केवल उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। अपने अभिनय के अलावा सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लिया। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में लीड रोल निभाया।

दक्षिण कोरिया : कार्यवाहक राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस के प्रमुख का इस्तीफा किया स्वीकार

अब बात उस किस्से की जो उस दौर की हेडलाइन बना। अब जरा उनसे जुड़े कुछ ऐसे किस्से जानते हैं जो अब तक उनका पीछा नहीं छोड़ रहे। वो है सलमान खान और उनकी जुबानी जंग, जिसका कारण थी पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या।

बच्चन परिवार की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या का नाम शादी से पहले दो एक्टर्स से जुड़ा। पहले सलमान खान और दूसरा विवेक ओबरॉय। दोनों ही बड़े फिल्मी बैकग्राउंड से वास्ता रखने वाले कलाकार। सलमान सलीम खान के बेटे तो विवेक एक्टर सुरेश ओबेरॉय की सुपुत्र।

बताया जाता है कि सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्य और विवेक की नजदीकियां बढ़ीं। सलमान खान को ये बर्दाश्त नहीं हुआ। करीब 20-21 साल पहले सलमान बनाम विवेक का किस्सा बॉलीवुड के गलियारों में चटखारे लेकर सुनाया जाता था। उस समय की फिल्मी मैगजीन की सुर्खियों में थी – सलमान, ऐश्वर्या और विवेक की दास्तान!

विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। सलमान पर गंभीर आरोप लगाए। विवेक ने कहा था कि सलमान खान ने उन्हें रात में 12.30 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लगभग 40 फोन किए। इस दौरान उन्होंने विवेक को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। ये संवेदनशील मामला था और विवेक के इस खुलासे ने ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी। लेकिन फिर यहीं से विवेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में खटास आई और दूरियां बढ़ती चली गईं। ऐश्वर्या को विवेक का अंदाज रास नहीं आया।

इस किस्से के बाद विवेक इंडस्ट्री के अनचाहे स्टार हो गए। बड़े निर्माता- निर्देशकों ने एक तरह से बायकॉट कर दिया। बरसों बाद विवेक ने भरे स्टेज पर सलमान से कान पकड़कर माफी तक मांगी।

बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं : तेजस्वी यादव

–आईएएनएस

एएमजे/केआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *