38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाला 'तेजस्वनी' का रूद्रप्रयाग जनपद में किया गया भव्य स्वागत

रुद्रप्रयाग, 11 जनवरी (आईएएनएस)। 38वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्वनी’ ने चमोली जिले में भ्रमण के बाद रूद्रप्रयाग जनपद में प्रवेश की।

पुलिस लाइन रतूड़ा रूद्रप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुडीर, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित तमाम गणमन्य व्यक्तियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा तेजस्वनी मशाल का भव्य स्वागत किया गया।

बताते चलें कि 38वें राष्ट्रीय खेलो के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के मद्देनजर तेजस्वनी मशाल जनपद की सीमा नगरसू, रतूड़ा, सुमेरपुर, रूद्रप्रयाग बाजार, तिलवाड़ा होते हुए खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंची। राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मशाल तेजस्वनी के जिले में पहुंचने पर लोगों में खासा उत्साह दिखा।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने कहा कि तेजस्वनी मशाल आज रुद्रप्रयाग जिले में पहुंची है, 12 जनवरी को अगस्त्यमुनि से उखीमठ तक भव्य रोड शो आयोजित होगा। 13 जनवरी को मशाल अगस्त्यमुनि से गुलाबराय, बेलणी, विकास भवन कलेक्ट्रेट से होते हुए वापस तिलवाड़ा होते हुए से जखोली में रात्रि विश्राम करेगी। जबकि 14 जनवरी को दस बजे तेजस्वनी मशाल विकास खण्ड मुख्यालय जखोली से इंटर कॉलेज रामाश्रम, इंटर कॉलेज बजीरा होते हुए चिरबटिया पहुंचेगी। जहां पर मशाल तेजस्वनी टिहरी गढ़वाल को सौंपी जायेगी।

इस दौरान खेल कोच आलोक नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका, पुलिस जवान, खेल प्रेमी व आमजन मौजूद रहे।

–आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

राष्ट्र की एकता में पूर्वोत्तर का योगदान महत्वपूर्ण : उपराष्ट्रपति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *